Libra

image
image
image
image
image
image

April 2024
Libra MONTHLY HOROSCOPE

rashi-icon

स्वास्थ्य + ऊर्जा - स्वास्थ्य के उत्तम बने रहने से उमंग एवं ऊर्जा का संचार बने रहने की पूरी संभावना कही जाएगी। जिसके कारण अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफलता मिलने के साथ-साथ परिवार में तथा समाज में मान मर्यादा बढ़ाने के संकेत कहे जाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास आज सार्थक होता हुआ दिखाई देता है। " ऊं गं गणपतये नमः" मंत्र का जाप सफलता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

पारिवारिक सुख - घर के कलह, वाद विवाद, आपसी रंजिश समाप्त होने के पूर्ण संकेत कहे जाएंगे। पारिवारिक सूचकांक के उत्तम होने के कारण सभी प्रकार से प्रसन्नता प्राप्त होने के संकेत प्राप्त हो सकते हैं।

सफलता - आज के दिन यदि किसी विशिष्ट कार्य को करने का प्रयोजन हो तो सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा क्योंकि सफलता का सूचकांक सामान्य अंक प्रदान कर रहा है। रूटीन के कार्य में निश्चित रूप से सामान्य सफलता का योग कहा जाएगा।

अचानक लाभ - अचानक लाभ का सूचकांक आज अच्छी स्थिति को दर्शाता है जिससे आपको आनापेक्षित रूप से अचानक लाभ की स्थिति मिल सकती है। शेयर बाजार में भी पूर्व के निवेश से अचानक अधिक लाभ की स्थिति संभव है।

यात्रा तथा साझेदारी - यात्रा तथा साझेदारी के सूचकांक के सामान्य से कम अंक होने के कारण यात्रा कष्ट दायी हो सकती है तथा साझेदारी के व्यवसाय में मनमुटाव के साथ आर्थिक हानि भी हो सकती है।

भाग्य का सहयोग - अचानक शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है तथा परिवार में किसी मांगलिक अथवा धार्मिक कार्य के होने की योजना बन सकती है। भाग्य के बेहतर सहयोग से आपको सभी कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है तथा किसी मित्र विशेष के द्वारा आपको आनंद की प्राप्ति भी संभव है।

दांपत्य सुख / लव लाइफ - गृहस्थ जीवन के बेहतर होने के कारण परिवार का वातावरण आपको विशेष आनंदित करने वाला सिद्ध हो सकता है फूल स्टाफ आज के दिन सब परिवार घूमने का विचार भी बन सकता है। आज के दिन आपको अपने पूर्व की प्रेमी से मुलाकात के साथ अच्छे संबंधों की शुरुआत हो सकती है।