Virgo

image
image
image
image
image
image

May 2024
Virgo MONTHLY HOROSCOPE

rashi-icon

स्वास्थ्य + ऊर्जा - पुरानी समस्या और उलझन के समाप्त होने की सम्भावना के साथ सामान्य स्वास्थ्य बना रहेगा। सामान्य ऊर्जा के बने रहने के कारण दैनिक कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना कही जाएगी। दिन के उत्तरार्ध के बाद किसी शुभ सूचना से मन आनंदित हो सकता है। किसी देवालय में जाकर वस्त्र का दान करना श्रेष्ठ कहा जाएगा।

पारिवारिक सुख - सामान्य से बेहतर पारिवारिक सुख के संकेत प्राप्त हो रहे हैं जिसके फल स्वरुप आज आपके परिवार के प्रत्येक सदस्य का सहयोग प्राप्त हो सकता है तथा किसी बड़े बुजुर्ग का विशेष आशीर्वाद भी मिल सकता है।

सफलता - आज के दिन आपको चल रहे कार्यों में जहां सामान्य से बेहतर सफलता प्राप्त होने के संकेत कहे जाएंगे वहीं नौकरी अथवा व्यवसाय में नए अवसर के लिए किए जारहे प्रयास में भी सफलता मिलने के संकेत कहे जाएंगे। सफलता का सूचकांक सामान्य से बेहतर होने के कारण आज आंशिक रूप से शेयर बाजार में भी सफलता प्राप्त होने की संभावना कही जाएगी।

अचानक लाभ - शेयर बाजार अथवा जोखिम भरे निवेश से आज आपको अचानक लाभ होने की स्थिति बन सकती है। मित्र अथवा जीवनसाथी के द्वारा भी किसी कार्य के पूर्ण होने पर अचानक लाभ हो सकता है।

यात्रा तथा साझेदारी - साझेदारी के कार्य में थोड़े मनमुटाव के साथ हानि भी संभव है। यात्रा के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा नहीं कहा जाएगा। यदि यात्रा आवश्यक हो तो प्रारंभ के पूर्व "ऊं रूद्र देवाय नमः" मंत्र का 21 बार जप करके यात्रा प्रारंभ करें।

भाग्य का सहयोग - मन की निराशा समाप्त होगी अपने लोगों का सहयोग मिलेगा पूर्व के किए हुए कार्य का लाभ भी प्राप्त हो सकता है। भाग्य के अच्छे सहयोग से न केवल चल रहे कार्यों में बेहतर परिणाम प्राप्त होगा अपितु नए कार्य की प्राप्ति भी संभव है।

दांपत्य सुख / लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ पूर्व के मतभेद समाप्त होने की पूरी संभावना कहीं जाएगी। आज के दिन आपको अपने साथी के महत्व का विशेष स्पर्श हो सकता है तथा समर्पण की भावना आ सकती है। रिलेशनशिप में यदि आप हैं तो दोनों का एक दूसरे के प्रति प्रेम व्यवहार बढ़ता हुआ दिखाई दे सकता है।