होलिका दहन का मुहूर्त

image
image
image
image
image
image
holika-2023

दिनांक 7 मार्च 2023 को सायंकाल 6:25 से रात्रि 8:52 तक रहेगा।
कुल मुहूर्त 2 घंटा 27 मिनट का होगा।
प्रत्येक वर्ष फागुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से पूर्णिमा तक होलाष्टक माना जाता है। शास्त्रानुसार इन 8 दिनों में किसी विशेष शुभ कार्य को नहीं करना चाहिए।

होलिका दहन का पौराणिक महत्व।

हमारे धर्म शास्त्र के अनुसार हिरण्यकश्यप नामक दानों ने अपने संपूर्ण राज्य में स्वयं को भगवान घोषित कर अपनी ही पूजा के लिए सब को बाध्य कर दिया था परंतु उसी का पुत्र प्रह्लाद भगवान श्री हरि विष्णु के पूजा में सदैव संलग्न रहते थे ।

जिसे जानकर वह क्रुद्ध होकर उनके जीवन लीला को समाप्त करने का अनेक उपाय किया परंतु अंत में अपनी बहन होलिका को आदेश दिया कि वह भक्त प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर अग्नि में बैठ जाए। होलिका ने ठीक वैसे ही किया परंतु भक्त प्रहलाद उड़ता सुरक्षित बच गए और होली का अग्नि में राख बन गई।

इसी घटना को होलिका दहन के रूप में मनाया जाता है। जो यह संदेश देता है कि भगवान की भक्ति से सर्वस्व संभव बनाया जा सकता है।


होलिका दहन में कैसे भस्म करें अपनी समस्या

होलिका दहन का एक नाम संवत का जलाना भी है। संबत का तात्पर्य वर्ष से होता है और इसका अर्थ है कि पिछले वर्ष के सभी शारीरिक मानसिक आर्थिक एवं परिवारिक समस्याओं को होलिका की अग्नि में भस्म कर देना।
होलिका दहन में प्रत्येक राशि के व्यक्ति को होलिका की अग्नि में क्या अर्पित करना चाहिए जिससे वह अपने पिछले साल की समस्त समस्याओं से मुक्ति पा सके।
होलिका दहन के दिन प्रत्येक राशि के व्यक्ति को अपने शरीर पर उबटन अवश्य लगवा लेना चाहिए और इसे होलिका में डालकर

आरोग्यं देहि, आरोग्यं देहि, आरोग्यं देहि

कम से कम 3 बार अवश्य करना चाहिए।

अब देखते हैं कि प्रत्येक राशि के लोगों को होलिका में क्या अर्पित करना चाहिए।
  • मेष‌ - मेष राशि के जातकों को लाल चंदन की लकड़ी या बुरादा देसी घी में मिलाकर पूरब तरफ मुख करके ऊं‌ हं हनुमन्ते नमः कहकर होलिका में डालें एवं होलिका का तीन बार परिक्रमा करें ऐसा करने से आपकी समस्त समस्याओं का अंत हो जाएगा।

  • वृष - वृष राशि के जातकों को एक थोड़ा सा तलमखाना और जौ लेकर अपने सर से तीन बार क्लाकवाइज वार‌ या घुमाकर होलिका में डालें और खड़े होकर मन में नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का उच्चारण करें। विश्वास माने ऐसा करने से कठिन से कठिन संकट से भी छुटकारा मिल जाता है और लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

  • मिथुन - मिथुन राशि के जातकों को थोड़ा सा काला तिल और जौ लेकर तीन बार सर से क्लाकवाइज घुमाने के बाद होलिका में डाल दे। यह प्रक्रिया करते समय मन में ओम अग्नि देवाय नमः मंत्र का जप करने से शारीरिक एवं आर्थिक समस्या का निश्चय ही नाश हो जाता है।

  • कर्क - आज आपको होलिका दहन के स्थल पर अपने साथ भी लगी हुई सफेद चंदन की लकड़ी लेकर जाना चाहिए और पूरब तरफ मुख करके होलिका में डाल देना चाहिए और वही खड़े खड़े खड़े खड़े होलिका को प्रणाम करते हुए मन में कम से कम चार पांच मिनट ओम रुद्राय नमः मंत्र का जप करना चाहिए इससे सभी समस्याओं का निश्चय ही अंत हो जाएगा।

  • सिंह - सिंह राशि के जातकों को थोड़ा सा काला तिल एवं गुण लेकर पूरब तरफ करके होलिका में डाल देना चाहिए और खड़े होकर ओम हंग हनुमते नमः मंत्र का चार पांच मिनट अवश्य करना चाहिए इससे आपके रोजी रोजगार से संबंधित सभी समस्याओं का अंत हो जाएगा।

  • कन्या - आपको आधी मुठ्ठी सतन्जा जिसे सातन कहते हैं लेकर जाना है और होलिका के पास खड़े होकर अपने मन में ओम विनायकाय नमः मंत्र को मन में उच्चारित करते हुए अपने चेहरे के ऊपर तीन बार घुमाकर होलिका में डाल दीजिए और मंत्र को वहीं खड़े होकर तीन-चार मिनट अवश्य पढ़िए। इस प्रयोग से कठिन से कठिन आर्थिक संकट दूर हो जाएगा।

  • तुला - तुला राशि के जातकों को 6 छोटी इलायची लेकर मन में ओम हरी प्रिया आए नमः मंत्र को पढ़ते हुए तीन बार चेहरे पर घुमाने के बाद होलिका में डालकर, प्रणाम करते हुए मंत्र का तीन-चार मिनट मानसिक जप करना चाहिए इससे रोजी रोजगार एवं आर्थिक समस्या निश्चय ही समाप्त हो जाएगी।

  • वृश्चिक - आज आप बाजार से खैर की लकड़ी का छोटा सा टुकड़ा ले आए। यह आपको पंसारी की दुकान से सहजता से मिल जाएगा। खैर की लकड़ी पर घी लगा लीजिए और पूर्व की तरफ मुंह करके मन में ॐ अंग अंगारकाय नमः कहते हुए अग्नि को समर्पित कर दीजिए। इससे आपके स्वास्थ्य एवं धन की समस्या का निश्चय ही समापन हो जाएगा।

  • धनु - आज आप एक पान के पत्ते पर घी लगा हुआ छोटा सा मिश्री का टुकड़ा रखिए और मन में ओम लक्ष्मी नारायणाय नमः मंत्र का जप करते हुए होलिका में डाल दीजिए आपकी सभी मनोकामनाएं निश्चय ही पूरा होंगी।

  • मकर - मकर राशि के जातकों को एक सूखा नारियल लेकर उस पर घी लगाकर लालसोट से लाल धागे से बांध कर मन में ऊं महाकालेश्वराय नमः कहते हुए होलिका में डाल देना चाहिए। इससे आप न केवल साढ़ेसाती से बचेंगे के दुष्प्रभाव से बचेंगे बल्कि शारीरिक एवं आर्थिक समस्या भी छूमंतर हो जाएगी।

  • कुम्भ - आज आप 11 काली मिर्च और थोड़ा सा सौंफ लेकर गाय के घी में मिलाकर मन में ओम हनुमान अंजनयाय महाबला स्वाहा मंत्र का मन में जप करते हुए होलिका में डाल दें। आपकी चल रही साढ़ेसाती का नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाएगा और आपकी मनोकामना निश्चित पूरी होगी।

  • मीन - मीन राशि के जातकों को पीला सरसों और तीन लॉन्ग लेकर मन में ओम अग्नि देवाय नमः मंत्र पढ़ते हुए तीन बार ऊसार या अपने ऊपर घुमा कर होलिका में डालना चाहिए। इससे आपकी सभी ग्रह बाधा समाप्त हो जाएगी।

विशेष - प्रतीक राशि के जातक को उपरोक्त के अतिरिक्त आप होलिका में अपनी सुविधानुसार आम की लकड़ी, गोबर के कंड्डे, गेहूं की बाली आदि सामग्री डाल सकते हैं लेकिन प्रत्येक दर्शकों होलिका का तीन बार परिक्रमा अवश्य करना चाहिए।